सीवान, जनवरी 24 -- बसंतपुर,एक संवाददाता। भगवानपुर थाना क्षेत्र के एनएच-227ए पर सुघरी बीएड कॉलेज के समीप शुक्रवार को पटना से आ रही एक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन सवार दंपती और उनकी पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए डायल 112 को सूचना दी, जिसके बाद एम्बुलेंस से सभी घायलों को बसंतपुर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के भीठी गांव निवासी 42 वर्षीय सुधांशु शेखर, उनकी पत्नी 40 वर्षीय निशु सुमन और 20 वर्षीय पुत्री आकांक्षा कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सभी पटना से अपने घर लौट रहे थे, तभी अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हो गया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.