रायबरेली, फरवरी 18 -- रायबरेली संवाददाता। रायबरेली परशदेपुर मार्ग पर डीह थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पास बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे अनियंत्रित कार पेड़ से टकराकर पलट गई। दुर्घटना में पिता पुत्र समेत तीन की मौत हो गई। वहीं चालक समय दो लोग घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुलंदशहर जिले के चांदपुर देहात थाना क्षेत्र के मनसागढ़ी नागलिया गांव के रहने वाले 42 वर्षीय मुकेश पुत्र रणवीर अपने 20 वर्षीय बेटे कुनाल और अपने 30 वर्षीय साले रामु उर्फ विशु पुत्र सुभाष निवासी चिरौली थाना अकराबाद जनपद अलीगढ़ के साथ प्रतापगढ़ के सांगीपुर थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव के रहने वाले अपने एक मित्र की चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए ट्रेन से बुधवार की सुबह रेलवे स्टेशन...