बरेली, फरवरी 23 -- किला क्षेत्र में रामपुर रोड पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में बहू-ससुर समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बच्चा समेत तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। रामपुर में थाना शहजादनगर के गांव कल्याणपुर निवासी गोविंद ने बताया कि शनिवार रात परिवार के लोगों के साथ वह शाही के गांव मंसूरगंज में अपने फुफेरे भाई राहुल की शादी में गए थे। कार उनके चाचा राम बहादुर चला रहे थे। घर लौटने के दौरान रात करीब एक बजे सामने से उल्टी दिशा में आई कार को बचाने के प्रयास में उनकी कार अनियंत्रित होकर किला क्षेत्र के मोहल्ला स्वालेनगर में रामपुर रोड किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी पत्नी 30 वर्षीय मोना, 60 वर्षीय पिता खेमकरन और मुरादाबाद में था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.