लोहरदगा, मार्च 21 -- लोहरदगा, प्रतिनिधि। लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र के बाघा पतरा में शुक्रवार की देर शाम मुंदो गांव निवासी विनोद साहू के 25 वर्षीय पुत्र सुनील साहू का शव पेड़ से झूलता हुआ मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि सुनील मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। उसी काम को लेकर वह शुक्रवार को लोहरदगा गया था। शुक्रवार की देर शाम उसे सुईयांडीपा के पास बाइक और बैग के साथ देखा गया था। देर शाम बाघा के ग्रामीणों ने बाघा पतरा में पेड़ से शव झूलते हुए देख कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना को लेकर स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले में सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...