पेड़ से गिर कर युवक घायल
श्रावस्ती, जून 10 -- गिरंटबाजार,संवाददाता। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के ग्राम बरगदही निवासी 22 वर्षीय कुलदीप वर्मा पुत्र चंद्रिका प्रसाद बुधवार को गांव के पास बाग में पेड़ से आम तोड़ रहा था। इसी दौरान वह फिसल कर जमीन पर गिर गया। उसके पैर और कमर में गंभीर चोट आई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उसे निजी वाहन से बहराइच के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हैं। डाक्टरों का कहना हैं कि घायल कुलदीप वर्मा का ऑपरेशन किया जाना अनिवार्य है। कुलदीप वर्मा के माता पिता की पहले ही मौत हो गयी थी। कुछ दिन पहले इसका बड़ा भाई भी पेड़ से गिरा था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। कुलदीप वर्मा गरीब है और इलाज के लिए पैसे न होने पर गांव के लोगों ने मदद करके अस्पताल में भर्ती कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.