श्रावस्ती, जुलाई 12 -- जमुनहा। जामुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ी एक बालिका नीचे गिर गई। इससे वह गंभीररूप से घायल हो गई। परिजनों की ओर से बालिका को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मल्हीपुर क्षेत्र के पूरे बाले गांव निवासी साजिया (10) शनिवार सुबह गांव के बाहर लगे पेड़ पर चढ़कर जामुन तोड़ रही थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह पेड़ से नीचे गिर गई। इससे बालिका गंभीररूप से घायल हो गई। परिजनों की ओर से बालिका को जिला अस्पताल भिनगा में भर्ती कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.