चाईबासा, फरवरी 12 -- चाईबासा। पेड़ से गिरने से टोंटो थाना अंतर्गत पुरानापानी गांव का निवासी 16 वर्षीय संग्राम सुंडी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार को सुबह लगभग सुबह 7 बजे एक पेड़ पर चढ़कर डालियों को काट रहा था ।उसी समय पैर फिसलने जाने से सिर के बल जमीन पर गिर पड़ा ,जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे घटनास्थल से उठाकर सदरअस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाते ही सदर थाना पुलिस सदर अस्पताल आई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने ले गयी। परिजनों ने बताया गुरुवार को सुबह में एक पेड़ पर चढ़ कर डालियों को काट कर था।उसी समय जमीन पर गिरने और सिर में चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.