देवरिया, अप्रैल 2 -- वरिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव में मंगलवार की शाम सिरफल तोड़ते समय पेड़ से गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बंजरिया निवासी रामनाथ प्रसाद 55 पुत्र वंशी प्रसाद के घर के पास सिरफल का पेड़ है। वह मंगलवार की शाम पेड़ पर चढ़कर सिरफल तोड़ रहे थे। इसी बीच असंतुलित होकर नीचे गिर गए और घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.