बागेश्वर, मार्च 16 -- पशुओं के लिए चारा पत्ती काटने में गई एक महिला असंतुलित होकर नीचे गिर गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को परिजन जिला अस्पताल लाए। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार 32 साल की कविता देवी पत्नी गोकुल सिंह निवासी गैरखेत सोमवार की सुबह चारा पत्ती काटने के लिए पेड़ पर गई। चारा काटते समय वह असंतुलित होकर नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उपचार के बाद सिर और गर्दन में गंभीर चोट होने की वजह से उसे हायर सेंटर रेफर किया है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरजा शंकर जोशी ने बताया कि महिला के सिर और गर्दन में गंभीर चोट है। गर्दन के ऑपरेशन के लिए रेफर किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...