विकासनगर, फरवरी 20 -- चकराता तहसील के बुरास्वा गांव में शुक्रवार दोपहर एक बुजुर्ग लकड़ी काटते हुए लकवा पड़ने से पेड़ से गिरकर गंभीर घायल हो गया। बुजुर्ग को उपचार के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक डॉ. आजाद सिंह ने बताया कि इंदर सिंह रावत के शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही उन्हें लकवा भी पड़ा है। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.