सिमडेगा, जून 4 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बंदरचुआं पंचायत के खरवाडीपा जंगल में पेड़ से गिरकर 53 वर्षीय एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक ग्रामीण खरवाडीपा निवासी एंजेल बागे है, जो बुधवार को लकड़ी काटने के लिए जंगल गया था। लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटा। घर नहीं आने पर परिजन गुरुवार को उसे ढूंढने जंगल निकले। इसी दौरान एंजेल का शव जंगल में एक सखुआ पेड़ के पास मिला। एंजेल के सर में गंभीर चोट लगी थी। इधर घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही जांच में जुट गई। -

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...