पेड़ से गिरकर किशोर गंभीर रूप से घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
कन्नौज, जून 14 -- छिबरामऊ। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम उत्तरी खुडावा, अकबरपुर में आम तोड़ रहा किशोर अचानक पेड़ से नीचे जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सौ शैय्या अस्पताल से मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उत्तरी खुड़ावा गांव निवासी अमन (14) पुत्र लालू प्रजापति रविवार को अपने पिता के साथ खेत पर खड़े पेड़ से आम तोडऩे गया था। बताया गया कि अमन आम तोडऩे के लिए पेड़ पर चढ़ा हुआ था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह लगभग 20 फीट ऊंचे पेड़ से नीचे जमीन पर आ गिरा। पेड़ से गिरते ही अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल अवस्था में उसे तत्काल उपचार के लिए नगर के सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.