पेड़ से गिरकर किशोर गंभीर घायल, सैफई रेफर
इटावा औरैया, मई 11 -- इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के इटगांव में सोमवार को आम तोड़ते समय गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इटगांव निवासी प्रदीप कुमार का 11 वर्षीय पुत्र नैतिक सोमवार को घर के पास ही लगे एक आम के पेड़ पर चढ़ा था। वह पेड़ की डाल पर बैठकर आम तोड़ रहा था, तभी अचानक उसका पैर फिसल गया और वह करीब 20 फीट की ऊंचाई से सीधे जमीन पर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.