गोरखपुर, जनवरी 27 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सहजनवा थाना क्षेत्र के रंदौली उर्फ मठिया गांव में मंगलवार को पीपल/बरगद के पेड़ से गिरकर एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार महराबारी निवासी 60 वर्षीय अकबर अली उर्फ नेता चाचा सुबह गांव के पास स्थित पीपल/बरगद के पेड़ पर पत्ता तोड़ने चढ़े थे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर पड़े। पेड़ से गिरने पर अकबर अली को गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। परिजन आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए संतकबीरनगर जनपद के एक निजी अस्पताल ले गए। ग्रामीणों के अनुसार अकबर अली की हालत नाजुक बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.