गौरीगंज, जनवरी 16 -- जामो। कोतवाली क्षेत्र के जागेश्वरगंज निवासी 55 वर्षीय रामबरन मौर्य पुत्र बाबूलाल शुक्रवार की दोपहर अपने घर के सामने स्थित नीम के पेड़ पर चढ़कर डाल की कटाई कर रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने पर वह पेड़ से नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.