मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। चांदनी चौक से बखरी फोरलेन निर्माण का काम जल्द शुरू होगा। बीते एक पखवाड़े से अधिक से पेड़ शिफ्टिंग नहीं के कारण निर्माण रुका हुआ है। दरअसल, निर्माण के रास्ते में एनएच किनारे तकरीबन 80 पेड़ हैं। वन विभाग ने इन पेड़ों को शिफ्ट करने के लिए पथ निर्माण विभाग से करीब साढ़े आठ हेक्टेयर भूमि मांगी थी। इसके आलोक पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता ईजी. गणेशजी ने जिला प्रशासन को पत्र लिखकर भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था।इसपर अपर समाहर्ता, राजस्व ने सभी सीओ को जमीन चिह्नित कर रिपोर्ट देने को कहा। पांच अंचलों में साढ़े आठ हेक्टेयर भूमि उपलब्धता की रिपोर्ट सीओ की ओर से दी गई है। कांटी, गायघाट, बोचहां, साहेबगंज और पारू अंचल में जमीन चिह्नित की गई है, जहां पेड़ों को शिफ्ट किया जाएगा। पांच अंचलों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.