पलामू, अप्रैल 30 -- मेदिनीनगर। अचानक आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने शहर का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। एक ओर लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर कई स्थानों पर पेड़ और होर्डिंग गिरने से आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। शहर थाना के पास स्थित पार्किंग एरिया में एक कार पर पेड़ की डाली गिर गई, जिससे वाहन को मामूली क्षति पहुंची। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। कचहरी चौक और कोऑपरेटिव चौक के आसपास पेड़ और होर्डिंग गिरने के कारण यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित रहा। बाद में स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से रास्ता साफ कराया गया, तब जाकर आवागमन सामान्य हो सका। यह भी पढ़ें- तेज बारिश ने दी तपिश से राहत, आंधी से पेड़ गिरे, बिजली घंटों गुल तेज हवा और बारिश के दौरान लोग सड़कों पर इधर-उधर भागते नजर आए और सुरक्षित स्थानों की तलाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.