श्रावस्ती, अप्रैल 5 -- श्रावस्ती, लक्ष्मनपुर, संवाददाता। शनिवार रात अचानक बदले मौसम के मिजाज से लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। तेज आंधी के कारण पुराने बरगद पेड़ की मोटी टहनी घर पर गिर गई और हादसे में छह लोग जख्मी हो गए। वहीं आंधी से दीवाल गिरने से एक महिला दबकर गंभीररूप से घायल हो गई। जिले में कई दिनों से मौसम का मिजाज बदल रहा है। शनिवार दिन में तेज धूप व धूलभरी हवा चलने के साथ ही रात आठ बजे के आस पास आसमान में काले बादल छा गए। इसके साथ ही तेज हवा चलने लगी जो नौ बजे तेज आंधी में बदल गई और बूंदाबांदी शुरू हो गई। बारिश की आहट से किसान परेशान हो गए। इस दौरान तेज आंधी चलने से सिरसिया विकस क्षेत्र के लक्ष्मनपुर बाजार में लगे बरगद के एक पुराने पेड़ की मोटी डाल टूटकर गुड़िया पत्नी राजू उर्फ मोबीन व फातिमा पत्नी सलामुद्दीन के घर की छत पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.