लखनऊ, मार्च 11 -- पीजीआई थानाक्षेत्र के कालिंदी पार्क और नहर के बीच स्थित जंगल में मंगलवार सुबह एक अधेड़ का शव पेड़ से लटका मिला। शव को देखकर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस बताया कि अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। पीजीआई इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक की आयु करीब 45 वर्ष के आसपास होगी। वह पैंट-शर्ट और चप्पल पहनने था। कालिंदी पार्क और नहर के बीच जंगल में एक पेड़ से गमछे के सहारे लटका हुआ था। तलाशी के दौरान अधेड़ की जेब से पांच सौ रुपये और एक चाबी बरामद हुई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस अधेड़ की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में फोटो खींचकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर ...