जौनपुर, मई 20 -- केराकत (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। केराकत कोतवाली क्षेत्र के छितौना गांव निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक जौनपुर से न्याय की गुहार लगाई। एसपी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने पेड़ में बांधकर मारने के पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित रामलखन ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि गांव के ही अरविंद, पंकज, प्रवेश, प्रदीप पुत्र मिठू तथा मिठ्ठू पुत्र तेजू पुरानी रंजिश को लेकर 15 मई की दोपहर उसके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे पेड़ से बांधकर बेरहमी से मारापीटा। बीच-बचाव करने पहुंची उसकी चार वर्षीय पुत्री अंशिका को भी पीटने का आरोप लगाया गया है। दबंगों ने मारपीट के दौरान गृहस्थी का सारा...