गोंडा, मार्च 10 -- बभनान। स्थानीय रेलवे स्टेशन से लगभग दो किमी पूरब समपार संख्या 220 के पास मंगलवार की सुबह युवक का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान प्रवीण कुमार पाठक घटनास्थल पर पहुंचे। युवक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कृष्ण कुमार (21) पुत्र शत्रुघ्न निवासी गौरा जिला सीतामढ़ी के तौर पर हुई। बस्ती जिल की गौर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी भी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...