गढ़वा, जुलाई 10 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत शुक्रवार को आरके पब्लिक स्कूल में वन महोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में स्कूल के निदेशक सह शिक्षाविद् अलखनाथ पांडेय, विशिष्ट अतिथि डीएफओ चिंतामणि त्रिपाठी उपस्थित थे। दोनों अतिथियों ने विजेता बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएफओ त्रिपाठी ने कहा कि पेड़-पौधों से ही हमारा जीवन है। अगर हमारे आसपास 15 पेड़-पौधे हैं तो हम स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में जी सकते हैं। वन महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ पौधे लगाना नहीं, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: वन महोत्सव में गूंजा पर्यावरण ...