बुलंदशहर, मार्च 26 -- थाना क्षेत्र के गांव निठारी में परिजनों के साथ खेत पर गए किशोर की पेड़ से गिरने से मौत हो गई। गांव निवासी सुंदर अली का 16 वर्षीय पुत्र बब्बन अली बुधवार शाम परिजनों के साथ खेतों पर गया था। परिजन खेतों में काम करने लग गए। किशोर वहां लगे शहतूत के पेड़ पर शहतूत खाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। बताया जाता है कि किशोर पेड़ पर शहतूत खाने के लिए पेड़ की ऊपरी शाखा पर पहुंच गया। जहां से अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से किशोर की गर्दन शहतूत के पेड़ की टहनियों में फंस गई। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक किशोर के दिखाई न देने पर परिजनों ने आसपास तलाश किया। अचानक उनकी नजर पेड़ पर पड़ी। जहां किशोर पेड़ पर उलझा हुआ पड़ा था। परिजनों ने किशोर को जैसे-तैसे पेड़ से नीचे उतारा। मृत अवस्था में देखकर परिजनों में हाहाकार मच गया। परिजनों...