बरेली, जनवरी 4 -- भोजीपुरा,संवाददाता। करीब एक महीने से लापता टेंपो चालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम में मौत का कारण हैंगिंग बताया गया है। भोजीपुरा के अभयपुर-अगरास मार्ग पर जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय के पास शनिवार को पेड़ पर लोगों ने एक व्यक्ति का शव लटका देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच के बाद शव की शिनाख्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया। मृतक का वायरल फोटो देखकर पहुंचे फतेहगंज पश्चिमी के गांव नौगवां निवासी हिमांशु ने उसकी पहचान अपने बड़े भाई चंद्रपाल के रूप में की। हिमांशु ने पुलिस को बताया कि उनके भाई का 20 वर्ष से पत्नी से विवाद चल रहा था और वह हजियापुर स्थत मायके में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.