आगरा, फरवरी 21 -- थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम एक युवक का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। युवक का शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम, थाना पुलिस पहुंच गई। फोरेंसिक टीम ने घटना से संबंधित साक्ष्य एकत्रित किए। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर शाम सिकन्दरपुर वैश्य के नगला बैरू गांव से एक युवक का शव पेड़ पर लटके होने की जानकारी मिली। युवक का शव पीपल के पेड़ से बने फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त 20 वर्षीय राहुल पुत्र लल्ला बाबू निवासी नगला बैरू के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि दो दिन पूर्व परिवार में आपसी विवाद हुआ था, जिसके बाद से युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.