पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, घरवालों ने जताई हत्या की आशंका
एटा, जुलाई 3 -- लापता युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। थाना सकीट के गांव काजी निवासी अतुल कुमार (18) पुत्र कुसुम सिंह गुरुवार शाम को गांव के ही एक युवक के साथ बाइक पर बैठकर सकीट जाने की कहकर गया था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। शुक्रवार सुबह गांव में युवक का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतक के पिता का आरोप है कि घटना से पहले बेटे ने बड़े बेटे के मोबाइल पर मैसेज भेजा था, इसमें लिखा था कि सकीट में कुछ लोगों ने पकड़ रखा है, घर नहीं जाने दे रहे। हालांकि बेटा सो रहा था उसे पता नहीं चल सका। सुबह मोबाइल खोलने पर मैसेज देखा। आरोप है कि बेटे की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है और मामले को आत्महत्या का रूप दिया जा रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों से पूछताछ करने के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.