कन्नौज, जून 11 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के नगला लीटा गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब देर रात एक किसान का शव खेत में पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। उधर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्र के नगला लीटा गांव निवासी किसान राजबहादुर (45) पुत्र रामसेवक जाटव खेतीवाड़ी कर किसी तरह परिवार का भरणपोषण करते थे। बुधवार देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे। इस पर परिजनों को चिंता हुई और उनकी खोजबीन की गई। रात करीब 1 बजे उनका शव खेत में खड़े पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकता हुआ देख परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें फंदे से नीचे उतारकर सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें देखते ही मृत घोषित कर दिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गय...