कौशाम्बी, मई 19 -- कोखराज थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर असवां निवासी एक युवक का शव मंगलवार सुबह गांव के बाहर जामुन के पेड़ में फांसी पर लटकता मिला। घटना को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं हैं। ग्रामीण इसे सोमवार को किशोरी द्वारा की गई खुदकुशी की घटना से भी जोड़ रहे हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालांकि, उन्होंने किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। मोहम्मदपुर असवां निवासी 28 वर्षीय दिलीप कुमार सरोज उर्फ साहिल पुत्र स्व. गयाप्रसाद अविवाहित था। वह प्रयागराज में बिजली की वायरिंग का काम करता था। परिजनों के अनुसार, सोमवार की सुबह रोज की तरह दिलीप घर से बैग में कपड़े, टिफिन रखकर काम के लिए प्रयागराज जाने को कहकर निकला। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हाल में युवक का फंदे से लटकता मिला शव देर शाम तक नहीं लौटा तो खोजबीन शुरू की ...