पेड़ पर लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
देवरिया, मई 22 -- लार(देवरिया), हिंदुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का शव गांव से पांच सौ मीटर दूर पेड़ से लटकता मिला। युवक का शव देख लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुन मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।उधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया। लार थाना क्षेत्र के चोरडीहा गांव निवासी हिमांशु कुमार (25) पुत्र गोरख प्रसाद हैदराबाद में प्राइवेट नौकरी करता था। अपने बुआ की लड़की की शादी में शामिल होने के लिए इसी महीने घर आया था। बुआ की लड़की की शादी 14 मई को थी। वह हैदराबाद जाने वाला था कि शुक्रवार की सुबह गांव से बाहर घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर बगीचे में पेड़ से लटकता हुआ शव मिला。
परिजनों की आशंका किसी ने सूचना घर वालों को दिया। घर वालों ने सूचना पुलिस को दिया। परिजन युवक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.