प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 9 -- कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई के मंगरौरा में ईंट भट्ठे पर काम करने रायबरेली से आए युवक का शव आम के पेड़ से लटकता देख सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची कंधई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रायबरेली निवासी रोहित लोधी का 22 वर्षीय बेटा अखिलेश लोधी करीब छह महीने पहले अपने चचेरे भाई के साथ कंधई के मंगरौरा भदौना स्थित ईंट-भट्ठे पर काम करने आया था। शनिवार शाम उसका शव ईंट-भट्ठे से करीब 200 मीटर दूर स्थित आम के पेड़ में रस्सी से बंधे फांसी के फंदे पर लटकता मिला। लोगों ने पेड़ से शव लटकते देखा तो हड़कम्प मच गया। आनन फानन पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की। लेकिन पुलिस बिना मृतक के करीबियों से बातचीत हुए कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है। पुलिसवालों का कहना था कि हर पहलू पर जांच की जा रही है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.