पेड़ पर लटकता मिला अधेड़ का शव
गाजीपुर, मई 12 -- मनिहारी। शादियाबाद थाना क्षेत्र के बाघीपुर गांव के बागीचे में सोमवार की शाम एक पेड़ की टहनी से अधेड़ का शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार बाघीपुर गांव निवासी 53 वर्षीय महेंद्र राजभर ने गांव के ही बागीचे में फंदे पर लटककर जान दे दी। ग्रामीणों ने शव लटकता देख शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में ले लिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार उपाध्याय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.