मुरादाबाद, फरवरी 17 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में मेड़ पर लगे पेड़ को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मंगलवार को तहरीर पर चार आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। गांव बहोरनपुर मझरा कुरी निवासी रूपवती देवी ने थाना भगतपुर में दी तहरीर में बताया कि 16 फरवरी की शाम करीब चार बजे वह अपने खेत पर गई थीं। इसी दौरान मेड़ पर लगे पेड़ को लेकर आरोपी खेम सिंह, नितिन व दो महिला ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की व एक आरोपी ने उसके पेट में लात मार दी, जिससे उसे गंभीर चोट आई व आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने चार आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...