मैनपुरी, जनवरी 6 -- थाना क्षेत्र के ग्राम अरमसराय में अज्ञात कारणों के चलते युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने खेत पर बकेना के पेड़ पर फांसी लगाई। जानकारी होने पर परिजन युवक को फंदे से उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। थाना क्षेत्र के ग्राम अरमसराय निवासी 20 वर्षीय अनूप राठौर पुत्र श्यामवीर राठौर दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। वह एक माह पहले ही घर आया था। सोमवार की शाम लगभग सात बजे उसने गांव से कुछ दूर स्थित खेत पर बकैना के पेड़ पर फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी हुई तो अनूप को आनन फानन में उतारकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। युव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.