बुलंदशहर, दिसम्बर 16 -- एक युवक का शव पेड़ पर फांसी पर लटका मिला। बताया जाता है कि परिजनों द्वारा नशा का विरोध करने पर युवक ने पेड़ से फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मंगलवार को गांव जिरौली के जंगल में पेड़ पर शव मिलने से आसपास के गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया। कुछ देर बाद मृतक की पहचान 28 वर्षीय युवक दिनेश निवासी गांव चिमावली थाना अहमदगढ़ के रूप में की गई। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचे और बताया कि युवक को नशे की आदत थी। परिवार द्वारा विरोध किया जाता था। कई दिन से युवक को घर में बांधकर रखा था। किसी तरह युवक मंगलवार की सुबह बंधन से छूटकर घर से बाहर निकल आया था। और गांव जिरौली के जंगल में गजराज के खेत में पेड़ से रस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.