बांदा, मार्च 7 -- बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी 18 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू प्रजापति पुत्र दिनेश कुमार प्रजापति ने अपने खेत में लगे बबूल के पेड़ में साफी से फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों ने शव को उतार कर पुलिस को सूचना दी। मृतक के भाई अभिषेक ने बताया कि घर में लड़ाई झगड़ा हो गया था जिसके चलते वह रात को खेत की ओर निकल गया । जब हम लोगों ने जाकर देखा तो वह बबूल के पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ था । तुरंत ही नीचे उतारा देखा तो सांसे रुक गई थी। थाना प्रभारी अर्पित पांडे से बताया कि पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...