पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक व किशोरी के शव
हरदोई, जून 28 -- हरदोई/हरियावां, संवाददाता। हरियावां थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार सुबह एक विवाहित युवक और किशोरी के शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बताया गया कि युवक ने रस्सी और किशोरी ने दुपट्टे के सहारे फंदा लगाया था। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। इसकी जानकारी होने पर परिजनों ने उनके मिलने-जुलने पर रोक लगा दी थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी से आहत होकर दोनों ने आत्मघाती कदम उठाया। हालांकि पुलिस आत्महत्या के कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही करेगी। बताया जा रहा है कि युवक का विवाह इसी वर्ष फरवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.