रुद्रपुर, अप्रैल 28 -- असद जावेद, खटीमा। यूपी सीमा से लगे गांव वनगवां में मंगलवार सुबह एक युवक का शव यूकेलिप्टस के पेड़ से फंदे पर लटका मिला। मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, ग्राम वनगवां निवासी 23 वर्षीय हीरा सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह का शव मंगलवार सुबह करीब 7:30 बजे घर से लगभग 100 मीटर दूर खेत में खड़े यूकेलिप्टस के पेड़ से फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देख तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने शव को नीचे उतार लिया था। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और साक्ष्य जुटाए। परिजनों के अनुसार, हीरा सिंह सोमवार रात भोजन के बाद किसी से म...