पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव
पीलीभीत, अगस्त 27 -- पूरनपुर। संदिग्ध परस्थितयों में एक महिला का शव पेड़ पर झूलता मिला। जानकारी लगते ही गांव में खलबली मच गई। पुलिस ने शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव ककरौआ निवासी लालजीत हरियाणा में रहकर मजदूरी करते हैं। घर में उनकी 42 वर्षीय पत्नी लज्जादेवी बच्चों के साथ रहती है। मंगलवार को घर में उनकी पत्नी का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद लज्जावती का शव घर से सौ मीटर दूर आम के पेड़ में लटकता देखा गया। जानकारी लगते ही परिजनों कोहराम मच गया। सूचना माधोटांडा थाना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लज्जावती का शव फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल अशोक पाल ने बताया कि महिला ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली है।इस मामले में परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.