फतेहपुर, जून 21 -- अमौली। चांदपुर गांव में एक पशुपालक ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी दीपक पाल पुत्र चंदीलाल भेड़ चराने का काम करता था। शनिवार रात वह गांव के पश्चिम स्थित दंगल मैदान के पास खड़े आम के पेड़ पर रस्सी के सहारे फंदे से लटका मिला। सुबह राहगीरों ने शव देखकर परिजनों को सूचना दी। मृतक अपने पीछे पत्नी विजय कुमारी व दो बच्चों को छोड़ गया है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मौर्य ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। यह भी पढ़ें- युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...