गोंडा, मार्च 5 -- रामापुर। कौड़िया बाजार थाना क्षेत्र के भरथा के तेंदुआ गांव में एक विशालकाय अजगर पेड़ के ऊपर चढ़ा देखकर ग्रामीण भयभीत हो गए। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रवण कुमार तिवारी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से उसका रेस्क्यू किया। टीम के मुटरू पांडे ने बताया कि यह करीब 11 फुट का विशालकाय अजगर है। इसे सुरक्षित जगह पर छोड़ा जाएगा। अजगर पकड़ जाने के कारण ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.