गाजीपुर, जून 6 -- बहादुरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के बंका ग्राम सभा के लमुही मौजा में शनिवार को ताड़ी उतारने गए एक नवयुवक की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार बंका ग्राम सभा निवासी 22 वर्षीय सूरज साहनी पुत्र राज बहादुर रोज की तरह ताड़ के पेड़ पर चढ़कर ताड़ी उतारने गया था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। आकाशीय बिजली ताड़ के पेड़ के समीप गिरी, जिसकी चपेट में सूरज साहनी आ गया। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत, दो जख्मी बिजली गिरने से वह गंभीर रूप से झुलस गया और पेड़ से नीचे गिर पड़ा। आसपास मौजूद ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को उपच...