बहराइच, फरवरी 25 -- बहराइच, संवाददाता। नानपारा रेंज में बितनिया गांव में बुधवार सुबह पेड़ पर चढ़े तेंदुए का वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया। उसे रेंज कार्यालय लाया जा रहा था। इस बीच तेंदुए की रास्ते में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वन विभाग में हड़कंप मच गया। सूचना पर डीएफओ रेंज कार्यालय पहुंच गए। तीन पशु चिकित्सकों के पैनल ने शव का पोस्टमार्टम किया। शव जलाकर नष्ट कर दिया गया है। मौत की वजह रिपोर्ट आने पर पता चल सकेगी। बताया जा रहा है कि यह तेंदुआ पूर्व में कई बार पेड़ पर चढ़ चुका है। नानपारा कोतवाली के बितनिया के मजरे मंगलपुरवा में एक माह से तेंदुए की गतिविधियों को देखा जा रहा था। पेड़ पर चढ़ बैठने पर उसे कई बार देखा गया था। पिछले सप्ताह पेड़ पर चढ़ाई कर बैठने पर गांव में गश्त को लगाई गई टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.