पेड़ पर चढ़ने का विरोध करने पर मारपीट
बुलंदशहर, मई 23 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव भौंरा निवासी विजेन्द्र सिंह ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह दूध का कारोबार करता है।17 मई को वह दूध बेचकर अपने खेतों की तरफ गया। वहां मौजूद गांव निवासी रिंकू,उसका साला व राहुल उसके खेत में खड़े पेड़ पर चढ़े हुए थे। उसने पेड़ से उतरने के लिए कहा तो तीनों भड़क गए।और तीनों ने मारपीट शुरू कर दी। जिससे उसके हाथ में गंभीर चोट आई। कोतवाली प्रभारी सर्जेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- पेड़ पर चढ़ने का विरोध करने पर मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.