लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- खमरिया,संवाददाता। दुधवा के बफरजोन की वन रेंज धौरहरा में खमरिया बीट के महरिया गांव में शुक्रवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई। जब ग्रामीणों ने खेत में पेड़ पर चढ़कर बैठा तेंदुआ देखा। खमरिया थाना मुख्यालय से कुछ दूरी पर स्थित महरिया गांव में हरिनाम के खेत में शुक्रवार को सायं ग्रामीणों को तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए को देखते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। भीड़ बढ़ती देख तेंदुआ पास ही लगे सेमल के पेड़ पर चढ़ गया। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। लेकिन काफी देर तक जब कोई वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा तो ग्रामीणों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे तेंदुआ पेड़ से उतरकर पास के खेतों में जाकर छिप गया। घटना के बाद गांव में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने...