पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहे युवक की गिरकर मौत, कोहराम
महाराजगंज, जून 30 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम बलहीखोर निवासी एक युवक मंगलवार को पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इस बीच वह अचानक पेड़ से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ग्राम बलहीखोर निवासी पप्पू यादव (35) गांव के पास पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था। इस दौरान वह पेड़ से गिरकर गंभीर हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए निचलौल सीएचसी पहुंचाए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ कोठीभार अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में अभी मृतक के परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.