पेड़ टूटकर घर पर गिरा, बच्ची चोटिल
बलिया, जून 22 -- बैरिया। क्षेत्र में तेज हवा के साथ हुई बरसात से क्षेत्र भर में आधा दर्जन पेड़ों के टूटने की जानकारी मिली है। रानीगंज-बैरिया मार्ग के धरम टॉकीज के सामने एक बड़ा पेड़ टूटकर रिहायशी घर पर टूटकर गिर गया। संयोग रहा कि परिवार के लोग बाल-बाल बच गए। एक बच्ची को हल्की चोट आई है। जगह-जगह बिजली के तार व पोल भी टूटकर गिर गये हैं। क्षेत्र मे हुई बरसात से तापमान में आई गिरावट से लोगों को गर्मी से थोड़ी मिली है। किसानों का कहना है कि इस बरसात से खेती का इतना फायदा जरूर हुआ है कि अब वे खरीफ की तैयारी करना शुरू कर देंगे। दलनछपरा में भी बिजली का पोल टूटकर गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.