बाराबंकी, अप्रैल 10 -- सिरौलीगौसपुर, संवाददाता। क्षेत्र के बदोसरांय से सिरौलीगौसपुर-उधौली मार्ग पर शुक्रवार को पूर्वाह्न बाद शारदा सहाय समानांतर नहर के पास पेड़ गिर गया। इस दौरान पेड़ का कुछ हिस्सा 11 हजार एचटी लाइन के तार पर गिरने से तार टूट गया। संयोग अच्छा रहा कि पास में ही सड़क पर हरी सब्जी बेच रही एक महिला बाल-बाल बच गई। पेड़ गिरने से सड़क पर वाहनों का आवागमन कुछ देर के लिए थम गया। मौके पर वन विभाग और बिजली विभाग के कर्मचारी पहंुचकर गिरे पेड़ को हटाकर तार जोड़ने की कवायद में जुट गए हैं। बताते चलें कि खुर्दमऊ निवासिनी शैल कुमारी पत्नी विश्राम सिरौलीगौसपुर-उधौली मार्ग पर झोपड़ी लगाकर हरी सब्जी बेचती है। रोज की तरह शुक्रवार को भी खेत से तोरई, कद्दू, लौकी आदि हरी सब्जियों को लाकर बेचने के लिए बैठी थी। इसी बीच तेज हवा के चलते पास ही स्थित एक पेड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.