बहराइच, मई 16 -- महसी । चार दिन पूर्व प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले मृतक के परिजनों को विधायक ने आर्थिक सहायता का चेक सौंपा। ग्राम चांदपारा निवासी तेजराम पुत्र शिव प्रसाद के परिजनों को शनिवार शाम विधायक महसी सुरेश्वर सिंह तहसील महसी मुख्यालय पहुंचकर विधायक ने मृतक की पत्नी को चार लाख रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा। तेज आंधी के दौरान ग्राम सिपहिया प्यूली में पीपल के पेड़ की भारी डाल गिरने से तेजराम गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें एंबुलेंस द्वारा इलाज के लिए शहर बहराइच भेजा गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री ने आपदा पीड़ित परिवारों को सौंपा राहत राशि का चेक नानपारा चीनी मिल के निदेशक अखण्ड प्रताप सिंह, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र...