लखीमपुरखीरी, जुलाई 2 -- बारिश, आंधी के बीच मिहीपुरवा-बिछिया रोड पर कई पेड़ गिर गए। इससे आवागमन बंद हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही 70 वीं बटालियन एसएसबी की आरआरटी (राहत एवं बचाव टीम) तुरंत अलर्ट हो गई। मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद गिरे पेड़ों को काटकर हटवाकर यातायात बहाल कराया। एसएसबी जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे केवल सीमाओं के सजग प्रहरी ही नहीं, बल्कि नागरिकों के सच्चे मददगार भी हैं। वाहिनी की डी समवाय निशानगाड़ा से करीब सात किलोमीटर दूर मिहीपुरवा-बिछिया मुख्य मार्ग पर आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश के कारण बिछिया की तरफ तीन अलग-अलग स्थानों पर कई पेड़ जड़ से उखड़कर मुख्य सड़क पर गिर गए। इससे आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया। इससे दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। खराब मौसम के बीच राहगीर फंस गए। इसकी खबर मिलते ही 70वीं ...