बदायूं, मई 14 -- बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव हररायपुर में तेज तूफान के दौरान नीम का पुराना पेड़ पासी परिवार के मकान पर गिर गया, जिससे मकान ढह गया और सुनीता पत्नी शिक्षेंद्र पासी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर एसडीएम साईं आश्रित शाखमुरी ने राजस्व टीम को मौके पर पहुंचकर जांच के निर्देश दिए। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। कोतवाली क्षेत्र के गांव कूड़ोली में तूफान के दौरान पेड़ गिरने से सुमन पत्नी हीरालाल गम्भीर रूप से घायल हो गई। उनके शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हुए हैं। यह भी पढ़ें- तेज आंधी-तूफान ने मचाई तबाही, पेड-खम्भा गिरने से किसान की मौत, दो दर्जन घायल यह भी पढ़ें- 150 की स्पीड से चले तूफान ने मचा दिया कहर यह भी पढ़ें- तूफान में ढाया कहर, जिले में 15 लोगों की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...